मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से फोन पर मामले का निष्पादन के लिये बात की है।
रांची। बंगाल बॉर्डर पर 30 नवंबर को आलू के वाहन रोकने की खबरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव से तत्काल मामले में निष्पादन करने का निर्देश दिया है।
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से फोन पर मामले का निष्पादन के लिये बात की है। मनोज पंत ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर आलू के मामले का निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि